फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP government is anti-farmer and laborer: Vijendra Singh

भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी : विजेंद्र सिंह

Mon, 26 Feb 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
BJP government is anti-farmer and laborer: Vijendra Singh
मीरापुर। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर पर पांच साल से लापता बताते हुए जनता के साथ धोखा और विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा। बिजनौर को सही मायने में विकास की जरूरत है।
विज्ञापन

रविवार को खतौली मार्ग स्थित मैदान पर लोकदल की विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया गया। चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार ने अभी तक एमएसपी बिल पास नहीं किया है। पिछले 72 वर्ष में लोकसभा बिजनौर के मीरापुर में कोई सरकारी फैक्टरी नहीं है। यहां एम्स जैसी कोई सुविधा नहीं है। शुकतीर्थ है, लेकिन तीर्थ स्थल का सरकार ने कोई बड़ा विकास नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर महाभारत कालीन ऋषियों का स्थान है और पर्यटक स्थल के साथ ही जैन समाज का धार्मिक स्थल है। पर्यटक स्थल पर कोई मुख्य विकास कार्य नहीं हो सका है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच नही है, जिस कारण जनता को प्रयागराज जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि लोकदल से बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अध्यक्षता पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह और संचालन सिकन्दर अब्बास ने किया। कमलजीत, अमित सिवाच, सुरेशपाल, डॉक्टर रिचा यादव, डॉ. निशु शर्मा मौजूद रहे।
कांशीराम और धन सिंह कोतवाल को मिले भारत रत्न
विजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कांशीराम और आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले धन सिंह कोतवाल को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की सबसे पहले हमने मांग की थी।

इन संगठनों ने दिया समर्थन

भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल पर पहुंचे और लोकदल को समर्थन दिया। पश्चिमांचल महासभा पार्टी ने भी लोकदल को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed