{"_id":"647f40c33418873767044064","slug":"bjp-government-has-done-womens-welfare-work-balyan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1358-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने किए महिला कल्याण के कार्य : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने किए महिला कल्याण के कार्य : बालियान
विज्ञापन
शाहपुर में ब्लॉक स्तरीय भाजपा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की पत्नी डॉ. सुनीता बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किए हैं। महिला कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी ।
खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक स्तरीय भाजपा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन के अलावा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के साथ सुरक्षा का माहौल दिया है। जिले में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए हैं । महिला पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।
महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अंजली चौधरी, ममता, बबीता बालियान ने संबोधित किया। आयोजक भाजपा नेता डॉ. संजय बालियान मौजूद रहे। इस मौके पर अरविंद त्यागी, डॉ. कुलदीप त्यागी, पूर्व प्रधान अमित त्यागी, ललिता त्यागी, डॉ. कविता सैनी, पूर्णिमा त्यागी, मीनाक्षी, सीमा, ताहिरा, नसीमा, डोली, सविता, संगीता व रचना मौजूद रही ।