फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP gives preference to sacked leader Mohanlal Kori

भाजपा ने बर्खास्त नेता मोहनलाल कोरी को तरजीह दी

Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP gives preference to sacked leader Mohanlal Kori
भाजपा ने बर्खास्त नेता मोहनलाल कोरी को तरजीह दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के बुनकर प्रकोष्ठ के पश्चिम के क्षेत्रीय संयोजक मोहनलाल कोरी को जिला पंचायत चुनाव लड़ने पर पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पार्टी से छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया था। प्रदेश संगठन ने गत दिवस जारी संगठन की सूची में उन्हें बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश का सह संयोजक बनाया है। पद को लेकर मोहनलाल कोरी का कहना है कि हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि बर्खास्तगी की बात की हाईकमान को जानकारी दी गई है।

जिले के गांव बहेड़ी के मूल निवासी मोहनलाल कोरी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। वह जिला पंचायत में पार्टी का टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया, तो निर्दलीय मैदान में कूद गए। इससे पहले 2005 से 2010 तक वह जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उन्हें पार्टी से छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया। गत दिवस भाजपा ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की सूची जारी की है। इस सूची में मोहनलाल कोरी को बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि पार्टी की प्रक्रिया मोहनलाल कोरी की बर्खास्तगी से पहली चल रही थी। उनके नाम की घोषणा होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव और हाईकमान के अन्य पदाधिकारियों को कोरी की बर्खास्तगी के बारे में बताया गया है। उधर, मोहन लाल कोरी का कहना है कि वह लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। बिना किसी नोटिस और बिना बड़े कारण के पार्टी से किसी को बर्खास्त नहीं किया जा सकता। पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष को बहाली का पत्र जारी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed