{"_id":"5fb417a08ebc3e5be450af40","slug":"bjp-churns-on-mlc-election-muzaffarnagar-news-mrt511361721","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक 18-09-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक 18-09-11
विज्ञापन
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने एमएलसी चुनाव पर मंथन किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि इस चुनाव को हमें पूरी ताकत के साथ लड़ना है। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए टोलियों का गठन किया।
जिला प्रवासी एवं प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन ने चुनाव के संबंध में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और स्नातक व शिक्षक चुनाव में विधानसभा प्रभारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर प्रमुख लोगों की बैठक करेंगे। टोली बनाकर स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल व शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के लिए सभी मतदाताओं से संपर्क करें। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने चुनाव में टोली की संरचना, मतदाता सम्मेलन, मतदाता से डोर टू डोर संपर्क करना, वोटर पर्ची का वितरण करना आदि के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं संचालन सुधीर खटीक, विनीत कात्यायन ने किया। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, देववृत त्यागी, श्रीमोहन तायल, अशोक कंसल, प्रवीण शर्मा, पिछड़ा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल रोहताश पाल, अमित चौधरी, संजय गर्ग, राकेश आडवाणी, शरद शर्मा, राजीव गुर्जर, वैभव त्यागी, बोबिन्द्र सहरावत, राहुल वर्मा, सुनील दर्शन, रेनु गर्ग, साधना सिंघल, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, रक्षित नामदेव आदि मौजूद रहे।