{"_id":"607dc4de8ebc3eb92134d86d","slug":"bjp-candidate-tells-the-presiding-officer-a-poor-job-khatauli-news-mrt535196694","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी को खरी खोटी सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी को खरी खोटी सुनाई
विज्ञापन
मोरना में भैंसा बुग्गी पर सवार होकर मतदान करने जाता परिवार।
- फोटो : KHATAULI
भाजपा प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी को खरी खोटी सुनाई
मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना ब्लाक के गांव सिकंदरपुर में बीडीसी सदस्य पद पर चार प्रत्याशियों के बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का निशान अंकित नहीं होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। भेड़ाहेड़ी गांव में 10 व 23 वार्ड में आई महिलाओं ने पीठासीन अधिकारी पर भ्रमित कर अंगूठा लगाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर भाजपा जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र उर्फ बबलू ने पीठासीन अधिकारी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए खरी खोटी सुनाई। उधर, पुलिस ने कई बूथों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकार उन्हें खदेड़ा।
सिकंदरपुर गांव के प्राइमरी पाठशाला के मतदान केंद्र पर वार्ड नंबर नौ पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन कर रखा है, जिनमें राजवीर को आटा चक्की, यशपाल को अंगूठी, पिंकल को हवन कुंड व अशोक को अनार का चुनाव चिह्न का आवंटन हुआ था। इस मतदान केंद्र पर मतदान आरंभ करने पर पीठासीन अधिकारी द्वारा चार चुनाव चिह्न के बजाय तीन चिह्न वाला बैलेट पेपर दिया गया, जिसकी वजह से ग्रामीणों ने आनन फानन में 114 वोटों का मतदान कर दिया। वोट डालने आए प्रत्याशी राजवीर के समर्थकों ने बैलेट पेपर में आटा चक्की का निशान नहीं मिला।
वार्ड नंबर नौ के बूथ संख्या 170 पर बैलेट पेपर में चूक के चलते पीठासीन अधिकारी मोहम्मद यामीन ने बताया कि चारों चुनाव चिह्न के बैलेट पेपर मंगा लिए गए हैं, जिन पर ग्रामीणों को सूचना देकर दोबारा से 85 मत डलवाए जा चुके हैं। तीन चुनाव चिह्न बैलेट पेपरों पर किए गए मतदान मान्य नहीं होगा। वहीं, वार्ड नंबर 14 व 15 पर मतदान करने आई सोनिया, अनूप, प्रमोद को फर्जीवाडे़ से अपने मत डाले जाने का पता चला, तो उन्होंने उपजिलाधिकारी जानसठ को मामले से अवगत कराया। गांव भेड़ाहेड़ी के वार्ड नंबर 10 व 13 में संगीता, राधा, सुनीता ने पीठासीन अधिकारी पर गुमराह कर बैलेट पेपर पर मोहर के बजाय अंगूठा लगवाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पीठासीन अधिकारी इंद्रसेन ने बताया कि बैलेट पेेपर पर मताधिकार के लिए वोटर आईडी के नंबर लिखे जाते हैं, जिसको हस्ताक्षर नहीं करने आते, उसका अंगूठा लगवाकर मतदान कराया जाता है।
विज्ञापन
कमिश्नर और डीआईजी ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया
मोरना। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल एवं कमिश्नर एवी राजमोलि ने भोपा, मोरना, खोकनी एवं खेड़ी फिरोजाबाद के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान करा रहे पीठासीन अधिकारियों को निष्पक्ष मतदान कराने और प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के आईडी कार्ड चेक किए। सीओ भोपा विजय शंकर त्रिपाठी, भोपा प्रभारी दीपक चतुर्वेदी एवं ककरौली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की व्यवस्था में लगे रहे।