फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP angry over the release of family members of the kidnapper

अपहरण के आरोपी के परिजनों को छोड़ने पर भाजपा नेताओं में उबाल

Thu, 01 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP angry over the release of family members of the kidnapper
पुरकाजी थाने पर कोतवाल से नाराजगी जताते भाजपा नेता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अपहरणकर्ता के परिवार के सदस्यों को छोड़ने से भाजपाई नाराज
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। किशोरी को अगवा करने के आरोपी युवक के परिजनों को थाने से ही छोड़ देने पर भाजपा नेताओं में नाराजगी है। भाजपा नेताओं ने इंस्पेेक्टर से मिलकर रोष जताया। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक ने इंस्पेक्टर पर आरोपी लोगों का पक्ष लेकर उनका सहयोग करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने छोड़े गए आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। दो वर्गों से जुड़ा हुआ मामला होने के कारण क्षेत्र में तनाव भी व्याप्त है।
25 जून को एक मोहल्ले से एक किशोरी घर से लापता हो गई थी. जिसमें किशोरी के परिजनों ने जनपद सहारनपुर हाल निवासी ऋषिकेश उत्तराखंड निवासी युवक समीर के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 27 जून को आरोपी युवक के पिता सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया था। उसके बाद रात में ही जनपद बिजनौर के नगीना में दबिश देकर युवक व किशोरी को भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण व कोर्ट में बयान कराकर आरोपी युवक समीर को 29 जून को जेल भेज कर हिरासत में लिए गए अन्य चार लोगों को थाने से ही छोड़ दिया था। इस मामले को लेकर मंगलवार की रात भाजपा नेताओं ने इंस्पेक्टर से मिलकर नाराजगी जाहिर की थी। भाजपा नेता व युवती के परिजन बुधवार दोपहर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर मिलकर आरोपी के परिजनों को छोड़ने पर रोष व्यक्त व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा ने पुलिस पर आरोपी पक्ष का सहयोग करने का आरोप लगाया। पीयूष राणा ने छोड़े गए आरोपी पक्ष के लोगों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं करने पर थाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता डॉ देशबंधु तोमर, संजय गर्ग, भारत भूषण खुल्लर, वीरेंद्र सिंह, हरीराम सक्सेना, डॉ. ओपी गौतम, केपी सिंह, नरेंद्र पाल सहित काफी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय नहीं मिलने पर जान देने की चेतावनी
किशोरी के पिता ने दो दिनों में न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित ने कहा कि इस मामले की पुलिस प्रशासन निष्पक्षता से जांच नहीं कर रही है। इस वजह से परिवार के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed