{"_id":"62c5d8f41d25654403564b96","slug":"bitode-removed-from-the-cemetery-land-muzaffarnagar-news-mrt5958054182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की जमीन से हटवाए बिटौडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की जमीन से हटवाए बिटौडे़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। प्रशासन की टीम ने बेहड़ा सादात में बुधवार को कब्रिस्तान में अतिक्रमण कर बनाए गए बिटौड़ों को जेसीबी से हटवाया। पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। मगर, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटवाया।
गांव बेहड़ा सादात में कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों से स्वयं ही बिटौड़े हटाने की अपील की थी। मगर, कई लोगों ने बिटौड़े नहीं हटाए। इस पर बुधवार को प्रशासन की टीम ने गांव पहुंच कर जेसीबी से कब्रिस्तान से कई बिटौड़ों को हटवाया। कुछ महिलाओं ने बिटौड़े हटाने का विरोध करते हुए ककरौली मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया गया। इस दौरान नायाब तहसीलदार जसवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक अनुज कुमार, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, लेखपाल संजीव कुमार, सचिन कुमार, चंद्रपाल सिंह, मंगेश वालिया सहित थाना भोपा, जानसठ, मीरापुर की पुलिस भी मौके पर तैनात रही।