फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Birthday celebrations of Shakambhari

मां शाकंभरी का जन्मोत्सव मनाया, सौहार्द और समृद्धि की कामना 

Tue, 02 Jan 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Birthday celebrations of Shakambhari
मुजफ्फरनगर में सजा मां शाकंभरी का दरबार। - फोटो : अमर उजाला
 मां शाकंभरी के जन्मोत्सव पर यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्रीय एकता, शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की गई। पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजन कराया। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि देश की संस्कृति आदर्श परंपराओं की प्रतीक है। नए साल पर यज्ञ के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश प्रेरक ऊर्जा का कार्य करता है। 
विज्ञापन


महावीर चौक स्थित चौधरी चरण सिंह मार्केट में आयोजित मां शाकंभरी की जयंती पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित बंशीधर पोखरियाल ने यज्ञ और पूजन संपन्न कराया। यज्ञमान का दायित्व कमल किशोर एवं नीलम राणा दंपति ने निभाया। सैकड़ों लोगों ने वेदमंत्रों के साथ आहुतियां दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता, जनकल्याण, सद्भाव और शांति की मां शाकंभरी से कामना की गई। डीएम गौरीशंकर प्रियदर्शी ने कहा कि भारतीय संस्कृति गौरव और वैभव से परिपूर्ण है। भक्ति और आध्यात्म से प्रत्येक व्यक्ति को ईश्वरीय ऊर्जा मिलती है। भाईचारे और देश की एकता के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में असहाय, जरूरतमंद और गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहें। एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र ने कहा कि सामाजिक समागम से सद्भाव की भावना जागृत होती है। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कहा कि यज्ञ से वर्ष की शुरुआत शुभदायक है। कार्यक्रम में विधायक कपिलदेव अग्रवाल, प्रमोद ऊंटवाल, उमेश मलिक, आचार्य गुरुदत्त आर्य, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, राजकुमार यादव, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, चंदन चौहान,

अभिषेक चौधरी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, मुफ्ति जुल्फिकार, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल वर्मा, लोजपा की जिला सचिव मंजू धारीवाल, राकेश शर्मा, मूलचंद सर्राफ, सुभाष चौधरी, अशोक बालियान, विकास बालियान, सरिता अरोरा, सोनिया लूथरा, लवी अग्रवाल, राजू अहलावत, सोमपाल भाटी, रविंद्र चौधरी, अनिल चौधरी मुन्नू, प्रेमपाल संधावली, चंद्रकांता, डॉ अखिल गोयल, पंडित जयकुमार शर्मा, डॉ एमएल गर्ग, निधीष गर्ग, महेश बंसल आदि मौजूद रहे। 


108 कन्याओं का किया पूजन 
मुजफ्फरनगर। नदी घाट मंदिर में मां शाकंभरी देवी के जन्मोत्सव में मां का गुणगान किया गया। भजन संध्या में नवदुर्गा दरबार को प्रकृति फूलों से सजाया गया। गुरु चंदकिरण गर्ग और पंकज जिंदल ने पूजन कराया। विधायक कपिलदेव, प्रमोद ऊंटवाल, गौरव स्वरूप, ललित मोहन शर्मा, अशोक कंसल आदि ने भाग लिया। 108 कन्याओं का पूजन कर भंडारे का आयोजन किया। शलभ गर्ग, विनय गर्ग, मुकुल गर्ग, राहुल वर्मा, तरुण बंसल, पीयूष जिंदल, सौरभ गर्ग, आशीष गोयल, निधीष गर्ग, मुकेश पाल आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed