फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Biralsi will leave nine operators for the first time in the Sugarcane Development Committee

Muzaffarnagar News: बिरालसी गन्ना विकास समिति में पहली बार चुने जाएंगे नौ संचालक

Sun, 11 Jun 2023 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Biralsi will leave nine operators for the first time in the Sugarcane Development Committee
दयानंद इंटर कॉलेज में होगी चुनाव की तमाम प्रक्रिया
विज्ञापन


शामली के तीन गांव नंगला पिथाैरा, गुज्जारहेड़ी और पीपलहेड़ा को बिरालसी समिति से जोड़ा गया

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी में गठित नई गन्ना समिति के चुनाव के लिए नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। बिरालसी समिति के लिए घोषित आरक्षण में अंतिम दिन एक ही आपत्ति आई। फिलहाल समिति का भवन निर्माण कार्य अटका हुआ है। चुनाव प्रक्रिया गांव के दयानंद इंटर कॉलेज प्रांगण संपन्न होगी।

पहली बार बिरालसी समिति के लिए चुनाव होने से किसान उत्साहित है। समिति के प्रवर्तक सोमपाल सिंह एवं पूर्व समिति सभापति मोहन सिंह पक्षों ने चुनावी गोटियां बैठानी शुरू कर दी है। इस बार रोहाना समिति से बिरालसी अलग हो गई है। भवन निर्माण के लिए 31 दिसंबर 2021 को भूमि पूजन हो गया था। मगर, डेढ़ साल बीतने के बाद भी सिर्फ चहारदीवारी खड़ी हो पाई है। शामली जिले की थानाभवन शुगर मिल के तीन और रोहाना समिति के चरथावल ब्लॉक से 23 गांवों की नई समिति जोड़ा है।
विज्ञापन




पांच सर्किलों का प्रस्तावित आरक्षण सामान्य
बिरालसी समिति में नौ संचालकों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम प्रकाशन किया है। अकबरगढ़ सर्किल को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है। इसमें तीन गांव शामिल किए है। कुल्हेड़ी को अन्य पिछड़ा वर्ग, चौकड़ा और दूधली महिला के लिए आरक्षित है। न्यामू, नंगला पिथौरा, बिरालसी, पीपलशाह, रोनी हरजीपुर को अनारक्षित रखा है। 22 जून से मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा। तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में प्रतिनिधियों (डेलिगेटस) का चुनाव होगा। डेलिगेटस संचालकों का चुनाव चुनेंगे। तीसरे चरण में सभापति और उप सभापति का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



26 गांव के किसान 49 प्रतिनिधि चुनेंगे
शामली के थानाभवन शुगर मिल से संबद्ध तीन गांव नंगला पिथाैरा, गुज्जारहेड़ी और पीपलहेड़ा को बिरालसी समिति से जोड़ा गया है। नौ निर्वाचन क्षेत्रों से 49 प्रतिनिधि बनेंगे। बिरालसी, बिरालसा, रोनी हरजीपुर, मंगनपुर, पीपलशाह, भमेला, हरनाकी, बलवाखेड़ी, कान्हाहेड़ी, पिलखनी, दूधली, आलमगीरपुर, गुनियाजुड्ड़ी, अकबरगढ़, सिकंदरपुर, न्यामू, अरनायच, नगलां राई, महाबलीपुर, मुथरा, चौकड़ा, कसौली, कुल्हेड़ी और शामली समिति के गुज्जरहेड़ी, नगलां पिथौरा और पीपलहेड़ा के करीब साढ़े 11 हजार किसान नई समिति के लिए चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। रोहाना गन्ना में 56 गांव बच गए है। वहां चरथावल, कुटेसरा, रोहाना, बड़कली, बहेड़ी, लुहारी आदि के करीब 21 हजार किसान रह गए है।




शासन से समिति भवन निर्माण के लिए मिट्टी जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 1.62 करोड़ बजट मंजूर हुआ है। पहली किस्त अवमुक्त हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्माण कंपनी द्वारा जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस बार चुनाव प्रक्रिया बिरालसी के इंटर कॉलेज में संपन्न कराई जाएगी। - शशि प्रकाश सिंह, प्रभारी सचिव बिरालसी/रोहाना गन्ना समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed