फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Biralsi committee to be formed with 1.40 crores, Balyan and Rana laid the foundation stone

1.40 करोड़ से बनेगी बिरालसी समिति, बालियान और राणा ने किया शिलान्यास

Sat, 01 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Biralsi committee to be formed with 1.40 crores, Balyan and Rana laid the foundation stone
चरथावल के बिरालसी में गन्ना समिति केशिलान्यास समारोह में संबोधित करते गन्ना कैबिनेट मंत्री सुर? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। बिरालसी में पहली नई गन्ना विकास समिति का शिलान्यास केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉ. संजीव बालियान और गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया। कार्यालय, गोदाम और चहारदीवारी के लिए 1.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

शामली के थानाभवन और सहारनपुर से सटे बिरालसी के किसानों को अब चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। भूमि पूजन समारोह में गन्ना मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पौने पांच साल में बिरालसी को पहली नई समिति बनाने की हरी झंडी मिली। पंडित दीपक शर्मा और रामकुमार शर्मा ने भूमि पूजन कराया। पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सपना कश्यप, नंद किशोर पुंडीर, अनिल रावल, राहुल ठाकुर, अशोक सिंह एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, समिति के मुख्य प्रवर्तक सोमपाल सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, मोनी पुंडीर, मच्छंदर पुंडीर, राकेश पुंडीर, विकास आर्य, मनीष गर्ग, शेर सिंह राणा, विनोद पुंडीर, उप गन्ना आयुक्त डा. दिनेश्वर मिश्र, एससीडीआई विनोद कुमार, सचिव एसपी सिंह, प्रधान लोकेश कुमार, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, राहुल पुंडीर, अमित पुंडीर, अंकुर राणा, रविंद्र पुंडीर मौजूद रहें।
विज्ञापन

ट्रैक्टर से पहुंचे बालियान और गन्ना मंत्री
बिरालसी नहर से सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और गन्ना मंत्री राणा सभास्थल पहुंचे। खुद मंत्री बालियान ट्रैक्टर चलाकर लाए। करीब डेढ़ किमी के रास्ते में डीजे के साथ अभिनंदन किया। दूधली के युवा विक्की, सूरज, कुणाल, अनुज, सौरभ, विपिन, अमित आदि ने केंद्रीय मंत्री बालियान को मिनी स्टेडियम बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.40 करोड़ रुपये से तैयार होगा समिति परिसर
डीसीओ डा. आरडी द्विवेदी ने बताया 124.35 लाख रुपये की लागत से भवन और गोदाम बनेगा, जबकि 14.85 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी तैयार होगी। रोहाना समिति से 23 और शामली समिति के तीन गांवों को मिलाकर इस समिति का गठन हुआ है। इससे 11,776 किसानों का फायदा होगा।
शामली से मुजफ्फरनगर के गांव कराएं अलग
केंद्रीय पशुपालन मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा गन्ना मंत्री के प्रयास से चरथावल क्षेत्र को बड़ी सौगात मिल गई। उन्होंने कहा तितावी के 22 और बुढ़ाना के 12 गांवों को शामली से हटाकर जिले की समितियों में शामिल कराया जाए। ताकि किसान व्यवहारिक दिक्कत से बच सकें। कहा कि गन्ना मंत्री ने सीएम से प्रयास कर कोविड़ काल में भी मिलों को संचालन कराने के लिए किसान हित में कार्य किया। शुकताल से करनाल तक फोर लाइन हाइवे वाया चरथावल और थानाभवन से बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी को दिया है।

पहली सरकार को जिन्ना से था प्यार: सुरेश राणा
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा पहली सरकार ने समिति का कमीशन दो रुपये, जबकि लेकिन योगी सरकार ने बढ़ाकर 5.50 रुपये कर दिया। चूंकि उन्हें किसान से बल्कि जिन्ना से प्यार था। क्रेशर लगाने के लिए शुगर मिल के 15 किमी की पाबंदी घटाकर 7.50 किमी कर दिया। दो साल में 265 नए क्रेशर लगें। किसानों का बकाया दिलाने के लिए फिसड्डी मिलों से उनकी अन्य संपत्तियों को बेचकर पूरा कराने का कानून लाया जा रहा है। केंद्र से मिल तक किराए को एकमुश्त 9.75 रुपये से क्विंटल से घटाकर औसत 0.42 पैसा किमी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed