फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Billboards and Faging uproar

होर्डिंग्स और फॉगिंग को लेकर हंगामा        

Fri, 28 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Billboards and Faging uproar
पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा करते सभासद। - फोटो : अमर उजाला
पालिका बोर्ड की बैठक में नगर में लगे अवैध होर्डिंग्स और फॉगिंग में मच्छरों के मारने की दवा के बेअसर होने को लेकर हंगामा हुआ। चेयरमैन ने कर अधीक्षक को होर्डिंग हटवाने के लिए पांच नवंबर तक का समय दिया है। उधर, हंगामे के बीच बोर्ड में रखे गये लगभग पांच करोड़ के सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।    
विज्ञापन

  
नगर पालिका बोर्ड की बैठक अपने निर्धारित समय पर शुरू हुई। चेयरमैन पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने सबसे पहले नगर में बुखार से हो रही मौतों का मामला उठाया। सभासद प्रमोद भारती ने कहा कि मच्छरों को मारने की दवा असली नहीं है। इसका मच्छरों पर असर नहीं हो रहा है। शहर में बुखार महामारी का रुप ले चुका है। शहर में सभी जगह छिड़काव जारी रखने की मांग भी की गई।
विज्ञापन


वहीं सभासद शाहिद राजा और योगेश मित्तल ने अवैध होर्डिंग का मामला उठाया। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने को गंभीरता से लिया गया। चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि पांच नवंबर तक होर्डिंग नहीं उतरे तो विशेष बैठक बुलाकर कर अधीक्षक आरडी पोरवाल के खिलाफ शासन को लिखा जाएगा। वहीं, ईओ अजीत सिंह ने बोर्ड को बताया कि जिन लोगों ने होर्डिंग लगा रखे हैं उनसे कर वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सभासद ओमवीर पाल ने प्रस्ताव 679.680.681 में त्रुटियों पर ध्यान दिलाया। प्रस्ताव को गलत बताया। चेयरमैन ने एई जल निगम की अध्यक्षता में इसकी जांच के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा की। बोर्ड बैंठक में बहस और हंगामे के बीच सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। पांच करोड़ के प्रस्तावों में निर्माण, जलकल और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव हैं। पालिका बोर्ड के समस्त सभासद और अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed