फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike riding couple fell in Gangnahar, wife drowned in deep water

बाइक सवार दंपती गंगनहर में गिरे, पत्नी गहरे पानी में समाई

Fri, 25 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike riding couple fell in Gangnahar, wife drowned in deep water
बाइक सवार दंपती गंगनहर में गिरे, पत्नी गहरे पानी में समाई
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी मार्ग पर सठेड़ी पुल के पास बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार बाइक गंगनहर में जा गिरी। हादसे में हरिद्वार से गाजियाबाद लौट रहा बाइक सवार युवक तो तैरकर बाहर आ गया, लेकिन उसकी पत्नी गहरे पानी में समा गई। पीएसी 44वीं वाहिनी की गोताखोर टीम महिला की तलाश कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
गाजियाबाद जनपद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र के गांव मोरटी निवासी गौरव त्यागी की शादी करीब सात साल पूर्व बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बरकातपुर निवासी शालू (30) से हुई थी। उनके पांच और ढाई साल के दो बेटे हैं। तीन दिन पूर्व दंपती बाइक से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार गया था। बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे दोनों गाजियाबाद आ रहे थे रात करीब 11 बजे दिल्ली-दून हाईवे पर भैंसी कट से गौरव ने गंगनहर पटरी मार्ग पर बाइक दौड़ा दी। सठेड़ी गंगनहर पुल से ठीक पहले सामने से आते किसी वाहन से बचने के प्रयास में गौरव बाइक से नियंत्रण खो बैठा। बाइक सीधे गंगनहर में जा गिरी। हादसे में गौरव और शालू भी गहरे पानी में जा गिरे।
विज्ञापन

गौरव तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन शालू गहरे पानी में समा गई। घटना की सूचना पर गंगनहर प्वाइंट खतौली पर मौजूद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर बुलाकर गंगनहर में सर्च अभियान चलाया। बाइक तो बरामद हो गई, लेकिन महिला का सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार सुबह पीएसी 44वीं वाहिनी की गोताखोर टीम बुलाकर फिर से गंगनहर में महिला की तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर गौरव और शालू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार बनी हादसे का सबब
मुजफ्फरनगर/रतनपुरी। गंगनहर मार्ग पर सठेड़ी पुल के निकट हुए हादसे में बाइक की तेज रफ्तार हादसे का सबब बन गई। पुल से ठीक पहले मोड़ पर अचानक सामने से आए वाहन की हेडलाइट की तेज रोशनी में गौरव सड़क का मोड़ नहीं देख पाया और बाइक बिना रेलिंग लगे हिस्से से होते हुए गंगनहर में समा गई।
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दंपती ने भैंसी कट के पास स्थित एक होटल पर रुककर चाय पी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है। इसके बाद गौरव ने समय बचाने के लिए गंगनहर पटरी मार्ग पर बाइक दौड़ा दी। मगर समय और दूरी बचाने की यह जद्दोजहद शालू की जिंदगी पर भारी पड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह दोनों के परिजन रोते-बिलखते मौके पर जा पहुंचे।

दस भाइयों की अकेली बहन थी शालू
रतनपुरी। बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बरकातपुर निवासी शालू त्यागी अपने पूरे परिवार में इकलौती लड़की थी। परिवार के दस भाइयों में वह इकलौती होने के कारण सबकी लाड़ली थी। करीब सात साल पूर्व सभी ने उसकी शादी बडे़े गौरव से की थी। दंपती की जिंदगी बड़े आराम से गुजर रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार देर रात हुए हादसे ने इनके दांपत्य जीवन को एक झटके में निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed