फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Tue, 20 Apr 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे नगर पालिका के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव दूधली के समीप सोमवार रात्रि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार सुमित गुप्ता निवासी हरनाथपुरा चौक, सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बाइक सवार की जेब से मिले कागजात व फोन से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, कस्बे के मोहल्ला देवीदास निवासी नगर पालिका कर्मी श्रवण कुमार व ज्योति राम सोमवार रात बाइक पर पंचायत चुनाव ड्यूटी कर खतौली लौट रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर मोड़ पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed