{"_id":"6481e40f12779011e50342ec","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-destitute-animal-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-1447-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निराश्रित पशु से टकरा कर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निराश्रित पशु से टकरा कर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया, सीओ ने मामला शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर निराश्रित पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। सीओ ने मामला शांत कराया।
गांव सलारपुर निवासी 20 वर्षीय नीशू कश्यप पुत्र वेदपाल कश्यप बुधवार की रात बाइक से मीरापुर जा रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ईंट भट्ठे के पास उसकी बाइक निराश्रित पशु से जा टकराई। सड़क पर गिरकर नीशू की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा किया।
सीओ शकील अहमद व कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों व परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।