{"_id":"5da1e41a8ebc3e93c8166c25","slug":"bijalee-choree-mein-40-logon-ke-viruddh-mukadama-darj-khatauli-news-mrt448103030","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के 40 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी के 40 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी में 40 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
खतौली। ऊर्जा निगम की ओर से टीम गठित करके विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने बिजली चोरी करने के मामले में 40 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए हैं।
एक्सईएन सोनम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने खतौली टाऊन व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने को लेकर शनिवार को विशेष अभियान चलाया। टीम ने बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी करने वाले 40 लोगों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके अलावा 12.85 लाख रुपयों के अलग अलग विद्युत बिल के 95 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे। इसी के साथ बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं से 3.45 लाख रुपये भी वसूल किए गए। एक्सईएन ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पांच हजार रुपयों से अधिक विद्युत बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। टीम में एसडीओ तेजवंत गुप्ता, जेई नीरज शर्मा, नरेश कुमार, मोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह व सचिन कुमार, प्रवेश कुमार सहित लाइनमैन यूनुस, जुल्फकार भी शामिल रहे।