फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Big blow to BSP: Maluk Nagar joins RLD, joins party in presence of Jayant Chaudhary

बसपा को बड़ा झटका: रालोद में शामिल हुए सांसद मलूक नागर, जयंत चौधरी की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन

Thu, 11 Apr 2024 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Apr 2024 11:30 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी का साथ छोड़ राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
Big blow to BSP: Maluk Nagar joins RLD, joins party in presence of Jayant Chaudhary
रालोद में शामिल हुए मलूक नागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी का साथ छोड़ राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। वह गुरुवार को जयंत चौधरी के आवास पर पहंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह और टिकैत को भारत रत्न देने की भी उठाई थी मांग
बिजनौर से बसपा सासंद मलूक नागर ने किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह और किसान नेता रहे महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई थी। इनके अलावा उन्होंने कहा कि बहुजन महानायक कांशी राम, स्वतंत्रता सेनानी विजय पथिक और कांग्रेस नेता राजेश पायलट को भी भारत रत्न दिया जाए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि रालोद जिसकी साथ चली जाएगी वह जीत जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं जयंत चौधरी के एनडीए में जाने के बाद और चौधरी साहब को भारत रत्न दिए जाने के बाद वह जयंत चौधरी को मुबारकबाद देने भी गए थे। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह रालोद में शामिल हो सकते हैं। 

बता दें कि बिजनौर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद मलूक नागर ने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपा दिया था। बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए इस बार जाट दांव चला है और बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मलूक नागर इस्तीफा देने केबाद दिल्ली रवाना हुए और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर जयंत की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।

रालोद में शामिल होने के बाद सांसद मलूक नागर ने कहा कि जब मैं सांसद बना था कि रालोद, बसपा और सपा ने बड़ी भूमिका निभाई थी। खासतौर पर जयंत का का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि रालोद अध्यक्ष का इसमें अहम योगदान था। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर उठकर भी मैंने संसद में कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि इस बार देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed