कबड्डी प्रतियोगिता में भोकरहेड़ी की टीम जीती
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव चौरावाला में 55 किलोग्राम भार वर्ग में वीर हमीद मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ मैच में भोकरहेड़ी टीम ने खेड़ीसराय की टीम को 26-20 से हराकर प्रतियोगिता में जीत का आगाज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
मोरना-ककरौली मार्ग पर किसान मजदूर इंटर कॉलेज के निकट ग्राउंड पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका समाज सेवी शहनवाज, मौलाना शालिम ने युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में आई गांव शीहना टीम ने चौरावाला को 28-19 से, केपी एकेडमी लुहसाना टीम ने गांव नोना मंसुरपुर टीम को 28-21 से, खुशनसीब क्लब चौरावाला टीम में टोडा नसीरपुर टीम को 25-22 से, अक्षय क्लब नंहेड़ा ने गांव कढ़ी टीम को 29-22 से, शीहना टीम ने चौधरी क्लब भोपा को 26-20 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में परमवीर, सचिन, मोहित और वाजिद मुख्य निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, प्रतियोगिता के आयोजन में मोहम्मद शहजाद, तनवीर, बाबू खां, शालिम, मांगे गुर्जर, जयकरण, आबिद, अनुसहमा, मोहम्मद शुऐब, सुनील, रविंद्र आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।