{"_id":"611169ec8ebc3e7ca53a165e","slug":"bhim-army-demonstrated-at-sdm-office-devband-news-mrt551186243","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 9 वर्षीय मासूम बच्ची की हैवानियत के बाद हत्या करने पर भड़की भीम आर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 9 वर्षीय मासूम बच्ची की हैवानियत के बाद हत्या करने पर भड़की भीम आर्मी
एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ता
- फोटो : DEVBAND
Link Copied
देवबंद (सहारनपुर)। भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में 9 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या करके शव जला दिए जाने के विरोध में सोमवार को एसडीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया, साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी दीपक बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। दीपक ने कहा कि 9 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या बेहद शर्मनाक है। दिल्ली में कानून व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरूरत है, क्योंकि वहां की सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल साबित हो रही है। वहां महिलाओं की सुरक्षा को बेहद खतरा है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दलित समाज के युवक अनीश कन्नौजिया द्वारा दूसरे समाज की युवती से शादी करने पर दबंगों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। इस प्रकार की घटनाओं को लेकर दलित समाज में भारी रोष है। एसडीएम राकेश कुमार के द्वारा राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में उक्त मामलों की सीबीआई से जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें सजा दिलाने, पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने, दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने, पीड़ित परिवारों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिलाने और उनकी जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष शुभम पालीवाल, उपाध्यक्ष आशु चंद्रा, रवि, राहुल, साजिद, दीन मोहम्मद, योगेश प्रताप, तरसपाल आदि रहे।
देवबंद में सीओ को ज्ञापन देते भीम आर्मी कार्यकर्ता- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।