फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhim Army and ASPA staged a sit-in for reservation, SP extended its support

Muzaffarnagar News: आरक्षण के लिए भीम आर्मी और आसपा का धरना, सपा ने दिया समर्थन

Thu, 22 Aug 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army and ASPA staged a sit-in for reservation, SP extended its support
मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सरकारी विभाग में आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया। हक के लिए आंदोलन जारी रहेगा। 11 सितंबर को दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी और भीम आर्मी एकता मिशन के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह से ही कलक्ट्रेट में एकत्र होने शुरू हो गए थे। धरने पर आरक्षण के लिए युवाओं से एकजुटता का आह्वान किया गया। वक्तओं ने कहा कि संविधान में जो आरक्षण का प्रावधान किया गया था, उसे कभी धरातल पर लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन

एक अगस्त को जो फैसला दिया गया है, उससे अनुसूचित जाति और जनजाति को नुकसान होगा। जातिगत आधार पर लोगों का बंटवारा होगा। करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मांगपत्र सौंपा गया। इस मौके पर सर्वेश कुमार, रवित कश्यप, जयंत गौतम, श्रवण जाटव, सावन कुमार बौद्ध, अभिषेक गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------
सपा ने किया पैदल मार्च, भारत बंद का समर्थन
फोटो
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए प्रकाश चौक से कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां धरने पर पहुंचकर भारत बंद का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की मंशा एससी एसटी आरक्षण में छेड़छाड़ करके आरक्षण की मूल भावना को समाप्त करने की है। राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी, सत्येंद्र सैनी, सोमपाल सिंह भाटी, सुरेश पाल सिंह प्रजापति मौजूद रहे।
----------------------------------------------------

बसपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च
फोटो
मुजफ्फरनगर। आरक्षण के मुद्दे पर बसपा कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष सतीश रवि के नेतृत्व में यहां से पैदल मार्च करते हुए कचहरी गेट पहुंचे। संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रशासन के समक्ष आरक्षण के मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मांगपत्र दिया। इस मौके पर सत्यप्रकाश, पुष्पांकर पाल, रविंद्र गौतम, विकास कुमार, इंतजार राणा, श्रीपाल पाल, शाह नजर, आजाद मावी, कुलदीप प्रधान, ऋषिपाल तोमर, सुशील शर्मा शामिल रहे। पैदल मार्च के दौरान एसपी क्राइम प्रशांत कमार और सीओ सिटी व्योम बिंदल के साथ पुलिसबल भी मौजूद रहे। ब्यूरो
----------------------------------------------------
इनसेट
इन संगठनों ने भी कलक्ट्रेट में भरी हुंकार
मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी जय भीम संगठन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विकास भाई के नेतृत्व में पहुंचे और आरक्षण को लेकर मांगपत्र दिया। अखिल भारतीय चमार महासंघ ने प्रांतीय अध्यक्ष परिसंघ मुजफ्फरनगर बाबू सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह एडवेकेट के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम लिखित आठ सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे और फैसले को शून्य करने की मांग रखी। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडियन जिलाध्यक्ष आनंद बौद्धाचार्य के नेतृत्व में मांगपत्र सौंपा।
----------------------------------------------------
इनसेट
शहर से कलक्ट्रेट तक पुलिस का कड़ा पहरा
मुजफ्फरनगर। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए शहर में महावीर चौक, प्रकाश चौक, एसडी तिराहे, कोर्ट रोड, शिव चौक समेत अन्य स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कलक्ट्रेट में भी पुलिस तैनात रही। सिविल लाइन, नई मंडी, शहर कोतवाली और खालापार थाने की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed