{"_id":"647b965a895fd058280689f4","slug":"bhikshuk-das-remembered-devotees-gathered-in-the-procession-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1244-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: याद किए गए भिक्षुक दास, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: याद किए गए भिक्षुक दास, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज की पुण्यतिथि पर निकाली गई शोभायात्रा
शुकतीर्थ स्थित संत शिरोमणि रविदास सतगुरु समनदास आश्रम में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ स्थित संत शिरोमणि रविदास सतगुरु समनदास आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज की पुण्यतिथि पर शोभायात्रा निकाली गई। आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। संत महात्माओं ने पुष्पवर्षा की।
स्वामी गोवर्धन दास महाराज ने हरिदास समाधि पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों के बीच स्वामी गोवर्धन दास महाराज रथ में सवार हुए। गुरु समनदास महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल भी पहुंचे। शोभायात्रा शनिधाम, गुरुकुल आश्रम के बाद शुकदेव आश्रम के मुख्य द्वार पर पहुंची, जहां भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने गुरु समनदास महाराज चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। स्वामी गोवर्धन दास महाराज को माला और पटका पहनाकर ग्रंथ भेंट किया। महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज अनुयायियों ने श्रद्धालुओं बीच जलजीरा वितरण किया।
विज्ञापन
यहां से गुजरी शोभायात्रा
शोभायात्रा दंडी आश्रम, मीना बाजार, रविदास आश्रम, गंगा घाट, शिव धाम, पार्वती धाम होते हुए देर श्याम आश्रम के प्रांगण में पहुंची।
शुकतीर्थ में बनीं जाम की स्थिति
आश्रम में होने वाले सत्संग समागम में अनुयायियों भारी भीड़ से नगर में जाम की स्थिति बनी रही। सत्संग में देश भर से अनुयायी पहुंचे।
चल रहा सत्संग और भंडारा
संयोजक प्रबंधक महात्मा गोवर्धन दास महाराज ने बताया कि अखिल भारतीय संत शिरोमणि रविदास सतगुरु समनदास मिशन के तत्वावधान में तीन और चार जून को ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा भंडारा चलता रहेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, बिजनौर आदि अन्य प्रमुख शहरों से श्रद्धालु सत्संग में शामिल हुए।
पुलिस के रहे कड़े इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुरक्षा बंदोबस्त के लिए सीओ भोपा रामाशीष यादव पुलिस टीम के साथ शोभा यात्रा के सुचारू यातायात बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आए।