{"_id":"5eef944f8ebc3e43001f582e","slug":"bhatta-chowkidar-died-in-a-road-accident-muzaffarnagar-news-mrt487522346","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भट्टा चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भट्टा चौकीदार की मौत
विज्ञापन
बुढ़ाना में सीएचसी पर विलाप करती मृतक की बहन व माता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में भट्टा चौकीदार की मौत
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना-बडौत मार्ग पर मिंड़काली गांव के भट्टे के पास अलसुबह सड़क पार कर रहा चौकीदार वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सीएचसी पर लाया गया।
बागपत जनपद के चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर का रहने वाला नंदू उर्फ पप्पू (30) पुत्र किशनलाल क्षेत्र के गांव मिंड़काली के पास बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर भट्टे पर चौकीदार का काम करता था। रविवार को सुबह करीब 4 बजे दिशा शौच के लिए जाते समय वह सड़क पार करने लगा। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा। वाहन से कुचले जाने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव सीएचसी पर लाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। पुलिस पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के जीजा दिनेश निवासी मोहल्ला कृष्णापुरी कस्बा बुढ़ाना ने अज्ञात में दर्ज करवाई है।