फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhaskar and Khurana house topped in Rangoli

रंगोली में भास्कर और खुराना हाउस अव्वल

Sun, 23 Oct 2022 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bhaskar and Khurana house topped in Rangoli
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल और शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरापुर में दीपावली महोत्सव मनाया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन पंडित सुशील शर्मा, निदेशक राजेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह रहे। विद्यालय के संगीत अध्यापक जय सिंह ने गीत सुनाया।
विज्ञापन

रंगोली में प्राइमरी विंग से भास्कर हाउस एवं खुराना हाउस जूनियर विंग से रामानुजन हाउस, भास्कर हाउस प्रथम, द्वितीय रहा। सीनियर विंग से खुराना प्रथम, रामानुजन हाउस क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यालय चेयरमैन सुशील शर्मा, निदेशक राजेश शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप ए में दीपक व मोमबत्ती, ग्रुप बी में कबड्डी, ग्रुप सी में रंगोली एवं ग्रुप डी में थाल सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। ग्रुप बी में कक्षा 9 से 12 तक के चारों सदनों गंगा, यमुना, कृष्णा व कावेरी के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में कृष्णा सदन ने गंगा सदन को शिकस्त दी।

ग्रुप सी में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कावेरी सदन ने प्रथम, गंगा सदन ने द्वितीय एवं यमुना व कृष्णा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप ए में कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने दीये और मोमबत्ती सजाए। ग्रुप डी में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने थाली सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। संचालन मीनाक्षी अरोड़ा ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed