फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bhartiya kisan union Rakesh Tikait said government played trick of dividing so bhartiya kisan union Arajanaitik formed

BKU टूट गया : Rakesh Tikait बोले- सरकार ने चली फूट डालो की चाल, राजनीतिक दबाव में बना दूसरा संगठन

Sun, 15 May 2022 09:29 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 15 May 2022 09:29 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के दो फाड़ हो गए हैं। जिसके पीछे राकेश टिकैत ने सरकार की साजिश करार दी है। टिकैत ने कहा कि सरकार ने फूट डालों की चाल चली है। जो लोग संगठन छोड़कर गए हैं, उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
bhartiya kisan union Rakesh Tikait said government played trick of dividing so bhartiya kisan union Arajanaitik formed
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन(बीकेयू) में फूट पड़ गई है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का गठन हो गया है। जिसका राजेश चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है। इस मामले पर भाकियू(भारतीय किसान यूनियन) प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कई लोगों को छोटे-छोटे गांवों से निकालकर बीकेयू में 30 साल में बड़े-बड़े पदों पर बैठाया। संयुक्त मोर्चे में भी 550 किसान संगठन हैं। करनाल में बीकेयू की 18 मई को कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें अहम फैसले लिए जाएंगे। हमारे ऊपर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। उन लोगों ने दबाव में अपना दूसरा संगठन बनाया है। हमने उन्हें सुबह भी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।

विज्ञापन

सरकार ने चली फूट डालो की चाल : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने फूट डालों की चाल चली है। जो लोग संगठन छोड़कर गए हैं, उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। भाकियू आम किसानों का संगठन है। पूरी ताकत से किसानों के हितों की लड़ाई जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन



भ्रामक प्रचार पर राजेश चौहान समेत सात पदाधिकारी बर्खास्त

भाकियू ने बागी पदाधिकारियों को गलत नीति और भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए  बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने निष्कासन पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम वर्मा, यूपी एनसीआर के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक और प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed