फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bharatiya Kisan Union Tomar worker will go to Delhi

किसानों की मदद को दिल्ली कूच करेगी भाकियू तोमर

Tue, 22 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union Tomar worker will go to Delhi
गाजियाबाद बार्डर पर चल रहे धरने पर खादय सामग्री लेकर जाते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली कूच करने का निर्णय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू (तोमर) ने दिल्ली में आंदोलनरत किसानों का साथ देने के लिए दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया है। किसान अपने साथ खाने-पीने का सामान और रजाई-गद्दे लेकर जाएंगे। संगठन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भाकियू (तोमर) में शामिल हुए।

भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक रामपुर तिराहा स्थित कार्यालय पर हुई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के महीपाल तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाकियू (तोमर) में शामिल हुए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने महीपाल तोमर को जनपद बिजनौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ,से संजीव तोमर ने 25 दिसंबर को दिल्ली कूच करने की अपील की। तोमर ने कहा कि 26 दिन से दिल्ली में लगातार आंदोलन चल रहे हैं, लेकिन अभी तक मोदी सरकार के कान पर जूं भी नही रेंग रही है। तीनों कृषि कानून सरकार जबरदस्ती किसानों पर थोपे जा रहे हैं। सभी पदाधिकारियों को आदेश दे दिया गया है कि महीनों का राशन और रजाई गद्दे लेकर दिल्ली कूच करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता चंद्रबीर, मोहम्मद खालिक, विशाल बालियान, अखिलेश चौधरी, जमीर अहमद, शहजाद मलिक, समर सिंह, निखिल चौधरी, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed