फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bharat Bandh: Effect of Bharat Bandh in UP, BKU workers engaged in blocking roads and police officers alert

Bharat Bandh: यूपी में भारत बंद का असर, चक्का जाम करने में जुटे भाकियू कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Fri, 16 Feb 2024 01:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 01:01 PM IST
सार

Bharat Bandh Update : ग्रामीण भारत बंद का वेस्ट यूपी में असर दिखने लगा है। किसानों ने चक्का जाम करना शुरू कर दिया है। उधर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
Bharat Bandh: Effect of Bharat Bandh in UP, BKU workers engaged in blocking roads and police officers alert
मुजफ्फरनगर में दिखने लगा भारत बंद का असर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के विभिन्न मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद का मुजफ्फरनगर में असर दिखा। देहात क्षेत्र में किसान कम संख्या में खेतों पर गए। सुबह मंडी भी बंद रही। ट्रांसपोर्ट से गाड़ियों में माल नहीं लादा गया।

विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भोपा क्षेत्र में नहर पुल पर सुबह ही कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे। इसके अलावा खतौली, मंसूरपुर, जानसठ समेत अन्य क्षेत्र में बनाए गए प्वाइंट पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीण भारत बंद में किसानों का सहयोग मिल रहा है। किसान सरकार के विरोध में काम बंद कर घरों पर ही रहे। 

यहां धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू
- ब्लॉक खतौली में नावला कोठी
- ब्लॉक जानसठ में खतौली तिराहा
- मोरना ब्लॉक में भोपा पुल
- चरथावल ब्लॉक में नहर पर
- पुरकाजी ब्लॉक में फलौदा कट
- शाहपुर में ब्लॉक मुख्यालय पर
- बुढ़ाना में बायवाला चौकी व फुगाना 
- सदर ब्लॉक में बागोवाली चौराहा
- बघरा ब्लॉक में जागाहेड़ी टोल पर

किसानों ने उठाए यह मुद्दे
बंद के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने, लखीमपुर खीरी के साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने, 736 किसान परिवारों के लिए सिंधू बॉर्डर पर स्मारक बनाने, किसान परिवानों को मुआवजा व पुनर्वास की मांग रखी गई है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान

इनका भी समर्थन
औद्योगिक क्षेत्रीय हड़ताल में संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघ के अलावा किसान-मजदूरों से समर्थन मांगा गया है। दावा किया गया है हड़ताल में ट्रांसपोर्टर भी संयुक्त किसान मोर्चा के साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला

Bharat Bandh: Effect of Bharat Bandh in UP, BKU workers engaged in blocking roads and police officers alert
शामली में धरना प्रदर्शन शुरू। - फोटो : अमर उजाला

भाकियू कार्यकर्ताओं ने शामली में रोड जाम कर धरना किया शुरू


किसानों के विभिन्न मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकताओं ने शामली में तहसील के सामने और झिंझाना में गाड़ी वाले चौराहे पर धरना शुरू दिया। सरकार के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंद्र मलिक, कपिल खाटियान और अन्य ने एमएसपी पर गारंटी कानून, बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताया। साथ ही दिल्ली कूच कर रहे किसानों के साथ कोई भी ज्यादती नहीं होने की मांग की।

कहा कि यदि किसानों का उत्पीड़न किया गया तो वे भी दिल्ली में डेरा डालेंगे। किसान दोपहर दो बजे तक भी तक धरना देंगे। धरना देने वालों को श्याम सिंह, सत्यपाल, विदेश मलिक, सुनील कुमार, राजवीर आदि शामिल रहे।

वहीं, मेरठ-करनाल हाईवे के गाड़ीवाला चौराहे पर भाकियू पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव कपिल खाटियान के नेतृत्व में शांतिपूर्वक धरना दिया जा रहा है। भाकियू के निर्देशानुसार धरना प्रदर्शन गाड़ी वाला चौक पर तीन घंटे तक चलेगा। जिसमें पुल के नीचे बैठे किसानों ने अपनी आवाज बुलंद की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहा।

Bharat Bandh: Effect of Bharat Bandh in UP, BKU workers engaged in blocking roads and police officers alert
बागपत में पुलिस ने किसानों को समझाकर वापस भेजा। - फोटो : अमर उजाला

किसानों के समर्थन में पांची में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद के एलान के बाद बागपत में पांची चौराहे पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया और किसानों को समर्थन देने का एलान किया। पुलिस ने समझा बुझाकर किसानों को शांत किया।

विभिन्न मागों को लेकर पंजाब के किसान दिल्ली धरना देने पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार ने जो वादे किसानों से किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है। जिसको लेकर किसानों ने भारत बंद का एलान किया था। वहीं, शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष नीरज ढाका और भारतीय किसान यूनियन इंडिया के जिला अध्यक्ष मुकेश प्रधान के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था पांची चौराहे पर पहुंचा और वहां चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। किसान नीरज ढाका ने कहा कि किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा। किसानों पर लाठीचार्ज तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं मान रही है, जिसके विरोध में किसान एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा खुद करेगा। प्रदर्शन करते समय चांदीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसानों को शांत कर वहां से लौटाया।

Bharat Bandh: Effect of Bharat Bandh in UP, BKU workers engaged in blocking roads and police officers alert
किसानों ने की नारेबाजी। - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद के दौरान चीनी मिलों में नाम मात्र का पहुंचा गन्ना, भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जताया विरोध

किसान संयुक्त मोर्चे के भारत बंद के आह्वान का सहारनपुर जिले में कोई असर नहीं दिखा। हालांकि, चीनी मिलों में गन्ना नाम मात्र के बराबर ही पहुंचा। वहीं, गांगनोली शुगर मिल पर भी नाममात्र गन्ना पहुंचा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने छुटमलपुर, नागल में नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इन दोनों कस्बों में समर्थक व्यापारियों की दुकान बंद कराई। हालांकि, दुकान सांकेतिक रूप से दो-चार मिनट के लिए ही बंद हुई। कार्यकर्ताओं के जाते ही शटर फिर से उठा दिए गए। छुटमलपुर में युवा इकाई के जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी और नागल में राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में नारेबाजी की गई। नानौता में जिला प्रवक्ता सूचित चौधरी के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपना विरोध दर्ज कराया। मुजफ्फराबाद में भी ब्लॉक अध्यक्ष उगेश कांबोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। बजाज शुगर मिल गांगनौली और दया शुगर मिल गागलहेड़ी में नाम मात्र को ही गन्ना पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed