फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu workers staged a sit-in protest at the police station

Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं का थाने में धरना-प्रदर्शन

Thu, 22 May 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers staged a sit-in protest at the police station
भाकियू ने पक्ष के पांच युवकों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में एक पक्ष के पांच युवकों को हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए थाने में धरना-प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसलिए दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।
गांव राजपुर कलां में आकाश और दीपक पक्ष के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार शाम को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर थाने में पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप था कि की पुलिस ने एक पक्ष के पांच युवकों को गलत तरीके से हिरासत में लिया है, जबकि दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

देर शाम तक भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धन्ना देने वालों में भाकियू नेता ओमप्रकाश शर्मा, योगेश शर्मा, धर्मवीर राठी, ग्राम प्रधान रवि कुमार, अमित कुमार, अशोक घटायन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed