चरथावल। पावटी खुर्द में आयोजित भाकियू की पंचायत में ग्रामीणों ने रोहाना में टोल पर वसूली को लेकर एतराज जताया। वक्ताओं ने कहा यह गांव टोल से पांच किलोमीटर की परिधि में आने के कारण तमाम निजी वाहनाें को टोल मुक्त किया जाए।
शुक्रवार को बिट्टू त्यागी के आवास पर हुई पंचायत में मुख्य वक्ता भाकियू नेता विकास शर्मा ने किसानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। लोगों ने कहा रोहाना टोल पर गांव के निजी वाहनों को मुफ्त कराया जाए। दरअसल, टोल से इस गांव की दूरी मात्र पांच किमी है। गांव का सिचाई विभाग का नाला ठीक कराने एवं उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती हों। गांवों की टूटी सड़कों का निर्माण कराने प्रमुख मांग रखी। काफी दिनों से नाराज कार्यकर्ता बिट्टू त्यागी को पुन: भाकियू की टोपी पहनाई गई।
नरेश त्यागी की अध्यक्षता एवं बिट्टू त्यागी के संचालन में चरथावल नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी, अंकित त्यागी, अरविंद कुमार, आदेश कुमार, सुमित शर्मा, अमित वर्मा, सतपाल सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे। किसानों ने मांगों को के संबंध में एक ज्ञापन डीएम के नाम थाने के एसआई को सौंपा।