फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu will not allow under railway pass in Sakhan Kalan

साखन कलां में रेलवे का अंडरपास नहीं बनने देगी भाकियू

Tue, 15 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu will not allow under railway pass in Sakhan Kalan
साखन कलां में भाकियू की बैठक में विचार रखते किसान नेता - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। साखन कलां गांव में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में बिजली कटौती, धान का सही मूल्य नहीं मिलने और गन्ना भुगतान आदि समस्याओं पर विचार किया। इसमें वक्ताओं ने कहा भाकियू साखन कलां में रेलवे का अंडर पास नहीं बनने देगी।
विज्ञापन

यूनियन उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि देहात क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है। धान का मूल्य भी बेहद कम है, इसे बेचने के बाद लागत भी नहीं निकल पा रही है। गन्ना मूल्य का अभी तक पूरा भुगतान नहीं हुआ है। जबकि चीनी मिले आगामी पेराई सत्र की तैयारी में जुट गई है। इसलिए सरकार को पेराई सत्र आरंभ होने से पहले गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान करा देना चाहिए। क्योंकि किसान भी वर्तमान में आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार, राजपाल सिंह और अजय कुमार ने कहा कि साखन कलां में प्रस्तावित रेलवे के अंडर पास का विरोध किया जाएगा। उन्होंने शासन से नहरों पर सी-73 से ओवरब्रिज बनाने की मांग की । इसमें योगेंद्र सिंह, कालूराम प्रधान, मेन पाल सिंह, सहेंद्र सिंह, वेदपाल, अनिरुद्ध, प्रमोद, मनोज, धर्मेश कुमार, जगत सिंह, अनुज कुमार, विक्रम सिंह, अर्जुन सिंह, कंवर पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed