{"_id":"62c1c79c4543c7576704d97b","slug":"bhakiyu-tomar-s-demonstration-in-the-police-station-to-get-justice-for-the-rape-victim-muzaffarnagar-news-mrt595410259","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाकियू तोमर का थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाकियू तोमर का थाने में प्रदर्शन
विज्ञापन
- जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
- सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर माने कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने तमंचे की बल पर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पीड़िता की उसके पति ने पिटाई की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता की मदद करते हुए भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। सीओ सदर के कार्रवाई कराने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
रविवार को भाकियू तोमर के ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी के नेतृत्व में पीड़िता के परिजन और कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। पुलिस को बताया कि छपार के एक गांव निवासी विवाहिता घर पर अकेली थी। उसका पति बाहर गया था। मौका पाकर उसका जेठ ने तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति ने पिटाई भी की। इसके बाद जेठ ने तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 28 जून को थाने में नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी, इसके बाद पुलिस टीम उसे घर से निकाल कर लाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता और उसके मायके वालों ने न्याय के लिए भाकियू तोमर से मदद की गुहार लगाई। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। सीओ सदर हेमंत कुमार ने आश्वासन दिया कि सोमवार को पीड़िता के ब्यान दर्ज कर वह कार्रवाई कराएंगे। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में रब्बानी, सलमान, साहवेज, नफीस, नसीम, शमशाद, मोहम्मद साजिद, फैजान, आसिफ, दानिश व प्रवेज मौजूद रहे।