फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu surrounded the outpost when the tractor was challaned

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर का किया चालान तो भाकियू ने चौकी घेरी

Thu, 18 May 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu surrounded the outpost when the tractor was challaned
भंडूरा चौकी पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता
इंस्पेक्टर ने चालान वापस लेने का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली का चालान करने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता भंडूर पुलिस चौकी का घेराव कर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने चालान वापस लेने का आश्वासन दिया।
भाकियू कार्यकर्ता भंडूरा निवासी इरशाद और सिखरेड़ा निवासी अरशद ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी भरकर मुजफ्फरनगर की ओर लेकर जा रहे थे। भंडूर पुलिस चौकी इंचार्ज ने ट्रैक्टरों को रुकवाकर जरूरी कागजात न होने पर इरशाद का 7500 रुपये और अरशद का 5500 रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज भाकियू सदर ब्लॉक अध्यक्ष देव अहलावत सहित कार्यकर्ता भंडूर पुलिस चौकी पर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। करीब छह घंटे धरना देने के बाद सिखेड़ा इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टरों के किए चालान वापस लेने की बात कही। इसके बाद भाकियू ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष देव अहलावत, परमजीत, अमित, हैप्पी, अरशद, मोमीन, भूरा, इरफान, वाजिद, तारिक व मरगूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed