फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu's camp at DM office, Panchayat convened today

श्रीकांत त्यागी प्रकरण: पंचायत के बाद भाकियू का धरना खत्म, नरेश टिकैत ने किया ये बड़ा एलान, पढ़िए पूरा अपडेट

Sat, 20 Aug 2022 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 06:17 PM IST
सार

पंचायत के बाद भाकियू का धरना खत्म हो गया है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि रविवार को नोएडा में होने वाली पंचायत में भी भाकियू शामिल रहेगी। 

विज्ञापन
Bhakiyu's camp at DM office, Panchayat convened today
भाकियू का धरना खत्म। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में कलेक्ट्रेट में चल रहा भाकियू का धरना शनिवार को पंचायत के बाद समाप्त हो गया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के मुद्दों को सरकार गंभीरता से लें। रविवार को नोएडा में होने वाली पंचायत में भी भाकियू शामिल रहेगी। 

विज्ञापन


ट्रैक्टरों के साथ त्यागी समाज महापंचायत के लिए रवाना
छपार क्षेत्र के गांव कुतुबपुर से त्यागी समाज के लोग सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ नोएडा के लिए रवाना हो गए हैं। नोएडा में रविवार को त्यागी समाज की महापंचायत होगी। बताया गया कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर त्यागी समाज के लोग महापंचायत में रणनीति तय करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज के युवाओं में श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर सरकार के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में डीएम कार्यालय पर किसानों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा था। ऑफिस के बाहर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रास्ते बंद कर दिए थे। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा था कि शनिवार को किसान मुद्दों पर पंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को किसान भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में डटे रहे। डीएम कार्यालय के बाहर किसानों ने डेरा जमाए रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी नहीं की जा रही है। सरकार दोहरा रवैया अपना रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, दिनभर धरने पर जिलेभर से किसानों की आवाजाही लगी रही थी। जिलाध्यक्ष ने कहा था कि किसानों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों की खैर नहीं होगी।

टेनी की बर्खास्तगी को चल रहा आंदोलन
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य किसान संगठनों ने लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी के लिए 18 से 20 अगस्त तक 75 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल है। लखीमपुर खीरी में किसानों के धरने पर सुविधाएं नहीं दिए जाने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा ने हर जिले में धरने का एलान किया था, जिसके बाद गुरुवार रात किसान कलक्ट्रेट में पहुंच गए थे।

किसान ये उठा रहे हैं मांग
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, बिजली दरों और नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने, अग्निपथ योजना वापस लेने, शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा, किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की भी मांग की जा रही है।

किसानों की अनदेखी का आरोप
जिलाध्यक्ष ने कहा था कि लखीमपुर खीरी की तरह ही स्थानीय प्रशासन का रवैया भी नकारात्मक बना हुआ है। यहां पर सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों को बुलाने के लिए कई अफसरों को फोन किया गया, लेकिन यहां पर एक भी कर्मचारी नहीं भेजा गया। यहां पर बने शौचालयों के ताले भी नहीं खुलवाए गए। अफसरों से कहने के बाद भी जब शौचालय बंद रहे तो जबरिया इन शौचालयों को खुलवाकर इनका प्रयोग किया है। यहां पर पीने के पानी की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी से बचने के लिए यहां पर यूनियन के द्वारा ही कूलर लगवाए गए हैं।

पुलिस हुई सतर्क
सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी और शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। किसानों के इस आंदोलन को लेकर जनपद का खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

धरने पर ही किसानों ने मनाई जन्माष्टमी
भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरने पर ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। रात में रागिनी का दौर भी चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed