फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu protested by standing a tractor in Tehsil

Muzaffarnagar News: तहसील में ट्रैक्टर खड़े कर भाकियू ने दिया धरना

Thu, 03 Aug 2023 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested by standing a tractor in Tehsil
खतौली तहसील में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता फोटो संवाद
एसडीएम ने पांच दिन में समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। एसडीएम कार्यालय की ओर बरामदे में अपने ट्रैक्टर भी खड़े कर दिए। आठ सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौपा। चेतावनी दी कि यदि मांगे एक सप्ताह में पूरी नहीं की गई तो अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। एसडीएम ने पांच दिन में समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया है।

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा और युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने कहा कि निराश्रित पशुओं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खतौली रायपुर नंगली फुलत मार्ग पर खलासी पुल का निर्माण होना चाहिए। बुढ़ाना अंडरपास पर जल भराव की समस्या समाप्त होनी चाहिए। बुढ़ाना मार्ग पर बने गहरे गड्ढों को सही कराने, विद्युत द्वारा किए जा रहे फर्जी मुकदमे वापस किए जाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

धरने के बाद भाकियू पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अपूर्वा यादव और सीओ रवि शंकर से मिला। वार्ता होने के बाद एसडीएम और सीओ किसानों के बीच धरने पर पहुंचे। एसडीएम ने पांच दिन में समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने का संचालन प्रवेंद्र ढाका, सोमेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता राजवीर भाटी ने की। तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत, सतेंद्र चौहान, श्यामलाल चेयरमैन, शरद यादव, अंकुश प्रधान, विकास चौधरी, अमरजीत, मनीष चौधरी, शशिकांत शर्मा, दुष्यंत कुमार, देव अहलावत, बिजेंद्र बालियान, शिवा अहलावत, अंकित राठी, बिजेंद्र बालियान, शालू, भारतवीर आर्य, राजबीर, विदेश मोतला, खड़क सिंह सैनी, जुल्फकार छोटा, सुमित धाम, प्रभात सैनी उपस्थित रहे।

खतौली तहसील में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता फोटो संवाद

खतौली तहसील में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed