फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu dissolved the discipline committee over absenteeism in Lucknow

Muzaffarnagar News: लखनऊ में गैरहाजिरी पर भाकियू ने भंग की अनुशासन समिति

Tue, 15 Oct 2024 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu dissolved the discipline committee over absenteeism in Lucknow
मुजफ्फरनगर। लखनऊ में छह अक्तूबर को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर हुई पंचायत में शामिल नहीं होने पर अनुशासन समिति को भंग कर दिया गया है। समिति से सिर्फ पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुखी ही पंचायत में शामिल हुए थे। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों संगठन में अनुशासन के लिए वरिष्ठ नेताओं की अनुशासन समिति बनाई गई थी। समिति में पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूखी, श्यामपाल चेयरमैन, धीरज लाटियान, सतेंद्र पुंडीर और भारतवीर आर्य को शामिल किया गया था। समिति ने कई सार्थक कार्य भी संगठन के लिए किए। लेकिन लखनऊ पंचायत में बिना किसी पूर्व सूचना के समिति के चार सदस्य शामिल नहीं हुए। इस पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने नाराजगी जताई। सोमवार को समिति को भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed