फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiu Tomar staged a protest at the station gate

भाकियू तोमर ने किया थाने के गेट पर धरना-प्रदर्शन

Thu, 23 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bhakiu Tomar staged a protest at the station gate
मीरापुर थाने के मैन गेट पर धरनारत भाकियू तोमर के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू तोमर ने किया थाने के गेट पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

मीरापुर। भाकियू तोमर गुट ने पुलिस पर निर्दोष युवक को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए थाने के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
बुधवार को भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाना के गेट पर पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। अखिलेश चौधरी ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम गांव तुल्हेड़ी निवासी युवक द्वारा दी गई मोटर चोरी की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के परिजनों के कहने पर भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने उसका चालान कर दिया। अखिलेश चौधरी ने युवक को बेकसूर बताते हुए पुलिस पर निर्दोष युवक को जेल भेजने का आरोप लगाया। बाद में इंस्पेक्टर एचएन सिंह से वार्ता के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। बिल्लू चौधरी, समर सिंह, राजेंद्र चौधरी, गोपाल चौधरी एवं हबीब सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed