फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhaisana Sugar Mill made 100% payment for the last session

मुजफ्फरनगर: भैसाना चीनी मिल ने किया पिछले सत्र का शत-प्रतिशत भुगतान

Thu, 09 Feb 2023 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bhaisana Sugar Mill made 100% payment for the last session
भाकियू अध्यक्ष और गठवाला के थांबेदार ने दी थी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बजाज ग्रुप की भैसाना चीनी मिल ने आखिरकार पिछले पेराई सत्र का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह ने 10 फरवरी तक भुगतान नहीं होने पर मिल गेट के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। डीसीओ ने बताया कि मिल पर 79 करोड़ रुपये 22 दिन में किसानों के खातोंं में भेज दिया गया है।
भैसाना चीनी मिल में 2021-22 में किसानों ने 438 करोड़ 17 लाख रुपये का गन्ना सप्लाई किया था। बकाया भुगतान को लेकर किसानों ने चीनी मिल के बाहर 18 जनवरी को धरना प्रदर्शन किया था। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने घोषणा की थी कि चीनी मिल ने बकाया भुगतान नहीं किया तो दस फरवरी को वे आत्मदाह करेंगे। उधर, चीनी मिल ने नौ फरवरी तक ही समस्त भुगतान कर दिया है। 22 दिन में 79 करोड़ किसानों के खातों में चला गया।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिल ने पिछले साल का शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया हैं। उधर, पिछले पेराई सत्र का भुगतान होने से भैसाना मिल क्षेत्र के किसानों के बीच खुशी की लहर हैं। गन्ना मंत्री और गन्ना आयुक्त भुगतान की लगातार समीक्षा कर रहे है। वर्तमान पेराई सत्र के कुल देय 1701 करोड़ के मुकाबले चीनी मिलें 1363 करोड़ का भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंसूरपुर और टिकौला मिल 14 दिन से पहले ही कर रही भुगतान
जिले में मंसूरपुर और टिकौला चीनी मिल 14 दिन से पहले ही किसानों का भुगतान कर रही है। खतौली चीनी मिल भी 411 करोड़ में से 398 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। रोहाना 93 प्रतिशत, खाईखेड़ी 88 प्रतिशत और तितावी इस सत्र का 83 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है। इस सत्र का कुल 80 प्रतिशत भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed