फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhagwanti's students got first place in Vande Mataram

वंदेमातरम् में भागवंती की छात्राओं ने पहला स्थान पाया

Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bhagwanti's students got first place in Vande Mataram
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वंदेमातरम् में भागवंती की छात्राओं ने पहला स्थान पाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर में वंदेमातरम् गान प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति माह के तहत भारत विकास परिषद संकल्प ने किया। गायन में भागवंती विद्या मंदिर को पहला, एमजी को दूसरा और जीसी पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान मिला।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय संगठन सचिव नवीन सिंघल एवं विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक जयप्रकाश गर्ग ने मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। गायन प्रतियोगिता में सुर- ताल वाणी एवं वाद्य यंत्रों के मधुर मिलन से वातावरण देशभक्ति की भावनाओं से भर गया। वंदेमातरम् गायन के इस आयोजन में भागवंती सरस्वती विद्यामंदिर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को दूसरा और जीसी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग के छात्रों को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

जेबी पब्लिक स्कूल और लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतिथि और निर्णायक मंडल द्वारा सभी को स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में कला कुंज के संस्थापक अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज से बीना पुंडीर, संगीत आचार्या एवं दून पब्लिक स्कूल से कोरियोग्राफर शिवांग अग्रवाल रहे। लोकेश चंद्रा, जगदीश पालीवाल, शिशुकांत गर्ग, अश्वनी वर्मा, डॉ. अजय गर्ग, संदीप दास, अनुज महेश्वरी, संदीप सिंघल, गौरव बंसल, सुरेंद्र कुमार अरोरा, विनोद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अनिल गोपाल गर्ग, विजय गोयल, रागिनी गर्ग, कामिनी सिंघल, अपूर्वा गुप्ता, सीमा दास, रेखा गर्ग, रेनू गोयल, शुभ्रा गुप्ता, रेनू गुप्ता, मीनू वर्मा बेबी आरोही, गोपाल गर्ग अभिषेक वर्मा, अंजुल अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed