फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Beti Bachao and Beti Padhao pledge was administered

बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई

Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Beti Bachao and Beti Padhao pledge was administered
बुढ़ाना के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम में मौजूद आयोजक व वक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई
विज्ञापन

बुढ़ाना। मिशन शक्ति तृतीय के तहत कस्बे के आर्य कन्या इंटर कालेज में हक की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के लिए कानूनी जानकारी प्रदान कराई गई। बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा बीना शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अतिथि एडवोकेट सोनिया संगल ने हक की बात कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के लिए कानूनी जानकारी प्रदान की। कोतवाली की महिला आरक्षी लक्ष्मी सिंह ने छात्राओं को 112 व 1090 के विषय में बताया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की सुमन सिंह ने बालिकाओं को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी सदर डॉक्टर नेहा शर्मा, सहायक विकास अधिकारी सदर रितु गुप्ता, अध्यक्षा बाल कल्याण समिति बीना शर्मा, सोनिया संगल, डॉ. राजीव कुमार, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सुमन सिंह, कोतवाली बुढ़ाना से महिला आरक्षी लक्ष्मी सिंह व सुमन, कॉलेज की प्रवक्ता आशा देवी, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान व नीरू रानी आदि ने कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला शक्ति केंद्र, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं वन स्टॉप सेंटर मुजफ्फरनगर के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed