फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Before marriage bride was furious with this demand of groom she said I should not marry

मुजफ्फरनगर : निकाह से पहले दूल्हे की इस हरकत पर भड़की दुल्हन बोली- मुझे नहीं करनी शादी

Sun, 06 Mar 2022 10:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Mar 2022 10:14 PM IST
सार

भोपा थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर निवासी इरशाद की बरात सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव निराना आई थी। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे पक्ष ने बुलेट मोटर साइकिल की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। नाराज होकर दुल्हन ने निकाह से मना कर दिया। समझौते को लेकर काफी देर पुलिस जूझती रही।

विज्ञापन
Before marriage bride was furious with this demand of groom she said I should not marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में निकाह के दौरान लकड़ी पक्ष से दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग लड़के पक्ष पर भारी पड़ गई। लड़की पक्ष ने बुलेट देना तय न होने की बात कही। इससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज दुल्हन ने निकाह करने से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता को थाने में बैठा लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर काफी देर तक नोकझोंक होती रही। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर निवासी इरशाद की बरात सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव निराना आई थी। निकाह की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे पक्ष ने बुलेट मोटर साइकिल की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बिगड़ी की खुशी के माहौल में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


दूल्हे पक्ष के एक युवक ने दुल्हन पक्ष के एक शख्स को थप्पड़ मार दिया, इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हा व उसके पिता तथा दूसरे पक्ष के लोगों को भी थाने ले आई। वहीं, दूल्हे के घरवालों का कहना है कि वह लोग शादी के लिये तैयार हैं। उन्होंने दहेज में किसी प्रकार की कोई मांग नहीं की है। शादी करने से दुल्हन ही मना कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की बेइज्जती पर दुल्हन ने शादी से किया मना 
दुल्हन पक्ष के व्यक्ति को थप्पड़ मारे जाने और निकाह से पहले दहेज में बुलेट मांग से पिता की बेइज्ज्ती होते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं, मामला बिगडने पर गांव के गणमान्य लोग एकत्र हो गए। अंसारी समाज के लोग भी आसपास गांव से थाने जा पहुंचे। सभी मामला सुलझाने में रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed