फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bath today, great faith

स्नान आज, उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 04 Nov 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 04 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bath today, great faith
ganga mela - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। शुक्रताल में मुख्य स्नान आज होने के कारण शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो नगर में जाम की स्थिति बन गई। यातायात सुचारु बनाने में पुलिस के  पसीने छूट गए। वहीं, प्राचीन वट वृक्ष की छांव में श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी।
विज्ञापन


कार्तिक माह में जिला पंचायत की ओर से आयोजित होने वाले मेले में देश के कौने-कौने से आने वाले श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा है। जिसके चलते नगर के मुख्य मार्ग पर पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। स्वामी कल्याणदेव चौराहे से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को शिवधाम कॉलोनी की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, हनुमान धाम, गणेश धाम, शिवधाम, दुर्गा धाम, शनिधाम, गौडिया मठ, मानव निर्माण आश्रम, सच्चा प्रकाश आश्रम, राम आश्रम, पीताम्बरा धाम, अखंड धाम, गुरुकुल आश्रम, जाट धर्मशाला, गुर्जर धर्मशाला, सैनी धर्मशाला आदि के भवनों में श्रद्धालुओँ की भीड़ है। होटलों और छोटी दुकानों पर खाने-पीने वालों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा घाट पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए शीतल जल में डुबकी लगाने में व्यस्त हैं। परिवार के साथ पानी में बोट में बैठकर गंगा की लहरों का आनंद ले रहे हैं। महिला श्रद्धालुओं ने अपने नौनिहालों का मंगल गीतों के साथ मुंडन कराया। अपने पति की मंगल कामना के लिए कलश यात्रा के साथ मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की। पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर हलवे का प्रसाद वितरित किया।

 श्रद्धालु तिल के लड्डू, पेड़ा, बर्फी और मुरमुरों का प्रसाद भगवान शुकदेव को अर्पित कर विभिन्न मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं को भोग लगाकर परिवार के बीच ग्रहण किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ सजीव बालियान और मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने मेले का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों से बातचीत की।

भोपा में जाम में फंसे एसपी क्राइम
भोपा। शुक्रताल गंगा स्नान मेले के चलते भोपा में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। शुक्रवार को एसपी क्राइम आरबी चौरसिया शुक्रताल गंगा स्नान मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जा रहे थे। शाम को जैसे ही वह भोपा पहुंचे। 


गंगनहर पर लगे जाम में फंस गए। काफी समय तक जाम में फंसे रहने के कारण उन्होंने भोपा पुलिस को मौके पर बुलाकर जाम खुलवाया। जाम में क्राइम ब्रांच की टीम भी घंटों फंसी रही। एसपी ने भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह से कहा कि शनिवार को श्रद्धालु मेले से वापस लौटेंगे, इसलिए भोपा बाजार में कोई भी व्यापारी दुकान के बाहर सामान न फैलाए। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed