फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baseball and Etawah to have final match

बसेड़ा और इटावा में होगा फाइनल मुकाबला

Sun, 10 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Baseball and Etawah to have final match
शुकतीर्थ में मेला ग्राउंड के क्रीड़ा स्थल में कबडडी खेलते युवा लड़कियां खिलाड़ी। - फोटो : KHATAULI
मोरना। शुकतीर्थ मेला परिसर के खेल मैदान में जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य अधिकारी नूतन शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ मैच में पुरुष वर्ग में गांव सोरम क्लब ने गड़वाड़ा की टीम को 36-26 से हराया। महिला वर्ग में काकड़ा गांव और सोरम का मुकाबला 35-35 अंकों के साथ बराबरी पर रहा। गोल्डन रेड में काकडा टीम ने जीत हासिल की। युवा वर्ग में इटावा ने ककराला को 43-25, बसेड़ा ने निरगाजनी 43-14 से हराया। प्रथम सेमीफाइनल में बसेड़ा ने सोरम को 32-20, द्वितीय सेमीफाइनल में इटावा ने काकड़ा को 30-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला आज होगा। प्रतियोगिता में गांव बसेड़ा, धीराहेड़ी, ककराला, गड़वाड़ा, मखियाली, इटावा, भोकरहेड़ी, रहमतपुर, निरगाजनी, सोरम आदि की टीम भाग ले रही हैं। जिला कबड्डी संघ मुजफ्फरनगर सचिव रामपाल सिंह के नेतृत्व में ओमबीर सिंह, अनिल कुमार, ऋषिपाल सिंह, शमशाद, नितिन, संजय आदि निर्णायक मंडल में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान सत्यव्रत बालियान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, बब्बू राठी, ज्ञानेंद्र, प्रधान गुफरान, इंजीनियर कमल किशोर, जितेंद्र पाल सिंह, अक्षय कुमार, राकेश शर्मा आदि ने खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed