{"_id":"67f02a3a10906615d206fd94","slug":"bargaining-march-on-friday-example386-people-bound-by-bond-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-142925-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जुमे पर फ्लैग मार्च, बढ़ाई सख्ती...386 लोग किए मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जुमे पर फ्लैग मार्च, बढ़ाई सख्ती...386 लोग किए मुचलका पाबंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/मीरापुर/छपार। वक्फ संशोधन बिल संसद में पास होने के बाद जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिले में अलर्ट रहा। सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल कुमार राय, डीआईजी अजय साहनी, डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिसबल के साथ फ़्लैग मार्च किया। उधर, पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर जिलेभर में 386 संदिग्ध लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
जिले को आठ जोन और 21 सेक्टर में बांटा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई। आयुक्त व डीआईजी के साथ अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों व खालापार के फक्करशाह चौक से लेकर शामली पुलिस चौकी तक फ्लैग मार्च किया। ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की। नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही।
n 386 संदिग्धों को नोटिस भेजे : एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर शहर और देहात क्षेत्र में 386 संदिग्ध, उन लोगों को नोटिस भेजे गए है, जिनकी भूमिका शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर संदिग्ध पाई गई। सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी व अफवाह फैलाने वालों के रूप में सामने आई है।
विज्ञापन
जुमे की नमाज के दौरान पुलिस रही तैनात : मीरापुर/छपार। क्षेत्र में जुमे की नमाज के दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, जानसठ सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया था। ड्रोन से निगरानी भी कराई थी। छपार के गांव बसेड़ा में एसडीएम निकिता शर्मा ने मार्च किया।