फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bar Sangh Budhana married destitute daughter

बार संघ बुढ़ाना ने बेसहारा बेटी की शादी रचाई

Fri, 25 Dec 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bar Sangh Budhana married destitute daughter
बुढ़ाना में वर-वधु को आशीर्वाद देते अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बार संघ बुढ़ाना ने बेसहारा बेटी की शादी रचाई
विज्ञापन

बुढ़ाना। सहारनपुर जिला निवासी बेसहारा बेटी को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आश्रय दिया। बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर के शिव मंदिर में युवती और अधिवक्ता के मुंशी संतेंद्र बालियान के साथ शादी करा दी।

सहारनपुर शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मीरा (24) पुत्री राजेश अपना कोई शपथपत्र बनवाने के लिए कई दिन पहले अधिवक्ता विनय बालियान के चैंबर में पहुंची। इसी दौरान उनके पास बैठने वाले उनके जूनियर संजय त्यागी से मीरा की बात हुई। बातों ही बातों में युवती ने अपनी सारी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि बचपन में ही उसकी माता का निधन हो गया था। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी सौतेली मां बचपन से ही उसे परेशान करती थी। वह अब बेसहारा है। अधिवक्ता के गढ़ीनौआबाद निवासी मुंशी सतेंद्र बालियान ने उसके सामने अपनी शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने परिवार वालों से वार्ता करके अपनी शादी की सहमति दे दी। युवती की सहमति के बाद बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे मीरा व सतेंद्र बालियान परिणय सूत्र में बंध गए। अधिवक्ता संजय त्यागी ने मीरा को अपनी बेटी स्वीकार करते हुए उसका कन्यादान किया। शादी समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा व महासचिव ओमपाल मलिक सहित बार के अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed