फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bansi made the cut, cut death

भैंसी कट बना मौत का कट

Sat, 27 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bansi made the cut, cut death
खतौली। एनएच-58 पर भैंसी कट काल बनकर घरों के चिराग बुझा रहा है। पिछले तीन दिनों में पांच लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


नगर में ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सन 2010 में भंगेला से नावला कोठी के बीच बाईपास बनाया गया था। भारी वाहनों का दबाव दो स्थानों पर बंटने के बावजूद खतौली की सड़कें खून से अपनी प्यास बुझा रही हैं। एनएच-58 के भैंसी कट पर हौलनाक हादसों का सिलसिला जारी है।

हर बार ओवरलोड वाहन या अज्ञात वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। आरटीओ महकमा ओवरलोड वाहनों को रोकने की हिमाकत नहीं करता। चार फरवरी को भैंसी कट पर ओवरलोडिंग ट्रक ने मेरठ-अंबाला प्राइवेट बस में टक्कर मार दी थी, जिसमें सवार दो छात्रा कशिश और दिव्या कटारिया की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बस में सवार करीब तीन दर्जन यात्री घायल हो गए थे। 24 फरवरी को नेशनल हाईवे पर कैफे के निकट ओवरलोड डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार भैंसी निवासी मां सुमन और बेटे सागर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार देर रात भैंसी कट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बाइक सवार रुड़की निवासी कुमार गौरव और उसके दोस्त तरुण चौहान को मौत के घाट उतार दिया। इनके अलावा एक सप्ताह पूर्व मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर कैंटर ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी थी।


जिसमें किसान राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस तरह फरवरी के 25 दिनों के भीतर हाईवे पर  दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत के साथ ही दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed