फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Banks closed, empty ATM

बैंक बंद, एटीएम खाली, जनता खड़ी बेचारी 

Mon, 28 Nov 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 28 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Banks closed, empty ATM
मुजफ्फरनगर में एटीएम के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद पनपी आम उपभोक्ता की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को बैंक बंद रहे और एटीएम खाली हो गए। शहर एक-दो एटीएम ही चल पाए। इन पर लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को अपने घरेलू खर्चों को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार का दिन आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी से भरा रहा। आम आदमी को कोई राहत मिलती नजर नहीं आई। संडे के कारण बैंक बंद रहे। शनिवार को भी बैंक नहीं खुले थे। दो दिन लगातार बैंक बंद होने से जनता अधिक परेशान नजर आई। हालात यह रही कि एसबीआई ने जो एटीएम खोले थे उनमें भी पैसे खत्म हो गए। लोग एक से दूसरे एटीएम पर मारे-मारे घूमते रहे। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन का एसबीआई की मुख्य शाखा का एटीएम ही चलता रहा। अन्य एटीएम बंद होने के कारण इस पर लंबी लाईन लगी रही। जिन लोगों को पैसों को अधिक आवश्यकता थी उन्हें यहां तीन-चार घंटे लाईन में लगकर दो हजार का नोट मिला। दो दिन बैंक बंद होने से आम जनता के सामने अपने परिवारों का खर्च चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बैंकों में भीड़ लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed