फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Banks and ATMs locks

हड़ताल से बैंकों और एटीएम पर लटके ताले  

Wed, 01 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 01 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Banks and ATMs locks
हड़ताल के कारण बंद पड़ा स्टेट बैंक। - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। जिसके कारण बैंकों में तालाबंदी रही और एटीएम पर भी ताले लटके रहे। जिससे नागरिकों को रुपयों के लेनदेन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंकों के बंद रहने से शहर में करोड़ों का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले मंगलवार को जनपद के सभी सरकारी बैंक कर्मी हड़ताल रहे। मंगलवार को बैंकों में कामकाज बंद रखा गया। यूनियन की मांग है कि केंद्र सरकार बैंकों के प्राइवेटेशन को बंद करे। जबकि नोटबंदी के दौरान किए गए कार्य का कर्मचारियों को मुआवजा और सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग की जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा भी लोन, ग्रेच्युटी संबंधित कई समस्याओं को लेकर बैंक कर्मियों ने हड़ताल रखी। हड़ताल में स्टेट ग्रामीण बैंक ऑफ आफिसर्स फेडरेशन के कर्मचारियों ने भी समर्थन रखा। ग्रामीण स्तर पर भी बैंकों में तालाबंदी रही। बैंक बंद रहने से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ। उधर, शहर के एटीएम पर भी हड़ताल का असर दिखाई दिया। कई एटीएम पर ताले पड़े रहे। जो एटीएम खुले मिले, उनमें पैसा न होने से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर लोग पैसा निकालने के लिए एटीएम पर चक्कर काटते रहे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। हड़ताली कर्मचारियों ने एटीएम में कैश नहीं रखा। हड़ताल के बाद बैंक कर्मचारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मैनेजर के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक को भी ज्ञापन भेजकर मांगों को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed