मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में कई दिन से जारी सांप्रदायिक हिंसा और मंदिरों व दुर्गा पंडालों में तोड़फोड़ की घटनाओं से आक्रोशित क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रकाश चौक पर प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला भी फूंकते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप किए जाने की मांग की।
क्रांति सेना कार्यकर्ता रविवार दोपहर प्रकाश चौक पहुंचे और बांग्लादेश में जारी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं व उनके धर्मस्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। क्रांति सेना के पूर्व जिला प्रभारी शरद कपूर, पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, मुकेश त्यागी, राजेश कश्यप, अनुज चौधरी, अवनीश चौहान, बसंत कश्यप, संजय चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र शर्मा, अजय सैनी, बॉबी, मंगतराम, उज्ज्वल पंडित, ललित रुहेला और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।