फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balaji Yatra halted for four hours due to wheel failure

Muzaffarnagar News: पहिया खराब होने से चार घंटे थमी रही बालाजी यात्रा

Sat, 08 Apr 2023 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Balaji Yatra halted for four hours due to wheel failure
- रातभर झूमे श्रद्धालु, सुबह साढ़े आठ बजे हुआ यात्रा का समापन
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। श्रीबालाजी की भव्य शोभायात्रा में रातभर शहर झूमता रहा। खुशी मनाई और जयकारे लगाए गए। रथ के पहिए में खराबी से चार घंटे यात्रा थमी रही, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। भ्रमण के बाद यात्रा सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर परिसर में वापस पहुंची।

श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई यात्रा से श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। आसपास के जिलों के लोग भी पहुंचे। रात के समय मोशाला रोड पर मुख्य रथ के पहिए में खराबी आ गई, जिस कारण यात्रा थम गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पहिया सही हुआ और यात्रा दोबारा शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल डीजे, बैंड और अन्य वाहन शहर में परिक्रमा करते रहे। शहर के शिव चौक पर रातभर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। हजारों महिला और पुरुष रातभर यात्रा में शामिल रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे यात्रा वापस नई मंडी पहुंचे। विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका रहा सहयेाग
श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के संस्थापक चंद्रकिरण, सुरेश चंद बंसल, हरिशंकर तायल, राकेश अरोरा, विजय बंसल, भीमसेन कंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा, श्याम गोयल, नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, जेपी, लोकेश और मनोज खंडेलवाल का सहयोग रहा।



व्यापारियों ने किया अभिनंदन

बालाजी रथयात्रा का शहर के व्यापारी संगठनों ने अभिनंदन किया। अपने-अपने व्यापार क्षेत्र के पास स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा गया। रातभर व्यापारी यात्रा के स्वागत में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed