फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bajrang Dal activist met with the CO to demand the girl's recovery

युवती की बरामदगी की मांग को लेकर सीओ से मिले बजरंग दल कार्यकर्ता

Tue, 11 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal activist met with the CO to demand the girl's recovery
युवती की बरामदगी के लिए सीओ से मिलने जाते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
युवती की बरामदगी की मांग को लेकर सीओ से मिले बजरंग दल कार्यकर्ता
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नागल थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती के मामले में मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीओ से मुलाकात करते हुए युवती को सकुशल बरामद कराने की मांग की है।

बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीओ रजनीश उपाध्याय से मुलाकात की। आरोप लगाया कि गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। गांव में हिंदू समाज की आबादी कम होने के चलते आरोपी युवक के परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा कार्रवाई कराए जाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन सूचना देने के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि युवती का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर ऐसा होता हुआ तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। जिला संयोजक अमित त्यागी ने आरोप लगाया कि पुलिस इस प्रकरण में लापरवाही बरत रही है। यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो अब तक आरोपी युवक जेल में होता। इस मौके पर हरीश शर्मा, अक्षय धीमान, सनी त्यागी, संदीप गुर्जर, पवन, विपिन राठौर आदि मौजूद रहे। वहीं, सीओ रजनीश उपाध्याय का कहना है कि युवती को बरामद करने के लिए नागल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed