{"_id":"598372bc4f1c1b99698b46f4","slug":"backward-class-in-support-of-vikram-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम सैनी के समर्थन में उतरा पिछड़ा वर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रम सैनी के समर्थन में उतरा पिछड़ा वर्ग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
विक्रम सैनी के समर्थन में बैठक करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अतिपिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा घासीपुरा के किसान की मौत के प्रकरण में भाजपा विधायक विक्रम सैनी के पक्ष में खड़ा हो गया है। जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें न्याय दिलाने की मांग की गई है। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल पर उद्यमियों से हंगामा कराने का आरोप लगाया है।
पाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि घासीपुरा के किसानों की जमीन फैक्ट्रियों के दूषित पानी ने बर्बाद कर दी हैं। किसानों की पीड़ा को विधायक विक्रम सैनी ने समझा है। अतिपिछड़ा वर्ग समाज पूरी तरह विक्रम सैनी के साथ है। किसानों पर मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न का काम किया जा रहा है। घासीपुरा के किसानों को न्याय के लिए अति पिछड़ा वर्ग सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान पर उद्यमियों का साथ देने का आरोप लगाया। अध्यक्षता प्रमोद प्रजापति एवं संचालन तरुण पाल ने किया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र पाल, देशपाल पांचाल, मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, रामपाल सिंह पाल, रविंद्र, ओमवीर सभासद, राजीव प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भजन सिंह, सचिन प्रजापति, सचिन पाल, विपिन विश्वकर्मा, बिरमपाल प्रजापति, मनोज पांचाल, विजय प्रजापति, देवेंद्र, जोगेंद्र पाल, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
रालोद ने आंदोलन का किया समर्थन
मुजफ्फरनगर। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि घासीपुरा के किसान रघुवीर सैनी के आश्रितों को आर्थिक मदद दिलवाने में पार्टी पूरा प्रयास करेगी। फैक्ट्री के दूषित पानी किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा दिलवाने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेेने की मांग को पांच अगस्त को कलक्ट्रेट पर होने वाले धरना प्रदर्शन में रालोद साथ रहेगा। उन्होंने पार्टी के जिले के सभी कार्यकर्ताओं से धरने में पहुंचने की अपील की है।