फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baba Mohan Ram's Nishan Yatra taken out with great pomp

Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकाली बाबा मोहन राम की निशान यात्रा

Mon, 24 Mar 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Baba Mohan Ram's Nishan Yatra taken out with great pomp
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर में बाबा मोहन राम की तृतीय निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। निशान यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। यात्रा में भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
गंगनहर स्थित माता काली मंदिर से निशान यात्रा का शुभारंभ विधायक मदन भैया, पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा जीटी रोड, इंदिरा मूर्ति, घंटाघर, रोडवेज बस अड्डा, ब्लाॅक कार्यालय, सब्जी मंडी के सामने होते हुए सफेदा बाईपास रोड स्थित खोली धाम मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई।
विज्ञापन

निशान यात्रा में डीजे पर बजाए गए भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। नगर में विभिन्न स्थानों पर निशान यात्रा का स्वागत किया गया। निशान यात्रा में बैंडबाजे, डीजे, बाबा मोहन राम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। खोली धाम मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशान यात्रा में बजरंग दल नगर अध्यक्ष चंद्रपाल राजपूत, देवराज प्रधान, नितिन भटनागर, अक्षय भटनागर, रजत प्रजापति आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed